
राजनांदगांव : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनीतिक दलों की बैठक
– निर्वाचक नामावली के ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशन की दी जानकारी
राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशन की विस्तृत जानकारी दी तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की बूथवार मुद्रित एवं डिजिटल प्रतियां नि:शुल्क उपलब्ध कराई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम स्पष्ट उद्देश्यों के साथ लागू किया जा रहा है, ताकि अधिकतम सहभागिता, सभी पात्र मतदाताओं का पूर्ण समावेशन तथा प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि 18 दिसम्बर 2025 तक जिले में कुल 8 लाख 35 हजार 910 मतदाताओं में से 7 लाख 80 हजार 205 मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र जमा किए गए हैं। 15 हजार 502 मृत मतदाता पाए गए हैं। 37 हजार 188 मतदाताओं के गणना पत्रक स्थानांतरण एवं एब्सेंट होने से अप्राप्त रहे है। 3 हजार 15 मतदाता जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि बीएलओं को ये मतदाता नहीं मिले या उन्हें गणना प्रपत्र वापस नहीं किया गया, क्योंकि वह अन्य राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश में मतदाता बन चुके हैं या वे उपस्थित नहीं पाए गए या 18 दिसम्बर 2025 तक प्रपत्र जमा नहीं किया या किसी कारणवश मतदाता के रूप में पंजीकरण की इच्छुक नहीं थे। वास्तविक पात्र मतदाताओं को दावा एवं आपत्ति चरण 23 दिसम्बर से 22 जनवरी 2026 के दौरान पुन: मतदाता सूची में जोड़ा जा सकता है। एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाए गए मतदाताओं का नाम केवल एक स्थान पर ही रखा जाएगा। इस दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, भारतीय जनता पार्टी से रघुवीर सिंह वाधवा, अरूण शुक्ल, मुकेश सिंह बघेल एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस से रूपेश दुबे उपस्थित थे।
बैठक में बताया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे इसके लिए गणना अवधि के दौरान जिले में 4 निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ), 10 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ), 11 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा 1006 मतदान केंद्रों पर बीएलओ को दायित्व सौंपा गया था। प्रमुख राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्षों सहित उनके क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता रही तथा 1671 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए। सार्वभौमिक जागरूकता एवं सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु गणना अवधि के दौरान सीईओ, डीईओ एवं ईआरओ द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया तथा राजनैतिक दलों के साथ बार-बार बैठक आयोजित की गई। बीएलओ द्वारा बीएलए के साथ बूथ स्तर की बैठक की गई। जिन्हें प्रतिदिन अधिकतम 50 गणना प्रपत्र जमा करने की अनुमति दी गई। 18 दिसम्बर 2025 तक सूचीबद्ध सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर प्रपत्र वितरित किए गए तथा संग्रह हेतु कम से कम तीन बार भ्रमण किया गया। 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का संशोधित कार्यक्रम अनुसार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025 को किया गया है। दावा और आपत्तियां 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक प्राप्त की जाएगी। नोटिस चरण (सुनवाई और सत्यापन) 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक, वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। मतदाता अपना नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में जांच स्थानीय बूथ लेवल ऑफिसर के पास उपलब्ध ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, ईसीआईएनईटी मोबाईल एप, वेबसाइट voters.eci.gov.in पर देख सकते है। अगर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलने पर नाम शामिल करने के लिए फॉर्म 6 के साथ घोषणा पत्र (एनेक्सर – 4) भरना होगा और इसे अन्य 13 प्रकार के सांकेतिक दस्तावेज जो ईसीआई द्वारा निर्धारित किया गया है, उनमें से कोई एक दस्तावेज के साथ जमा करना होगा। नए वोटर्स के लिए एप्लीकेशन के लिए फॉर्म 6, विदेश में रहने वाले वोटर द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम जोडऩे के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 6 ए, मौजूदा निर्वाचक नामावली में नाम हटाने के प्रस्ताव पर आपत्ति के लिए वोटर एप्लीकेशन फॉर्म 7, निवास बदलने व मौजूदा निर्वाचक नामावली में एंट्री में सुधार, ईपिक बदलने, पीडब्ल्यूडी मार्क करने करने के लिए वोटर एप्लीकेशन फॉर्म 8 है।
नागरिक अपना एप्लीकेशन फॉर्म अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के पास जमा कर सकते है या एप्लीकेशन फॉर्म ईसीआईएनईटी मोबाइल एप या वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन भी जमा किया जा सकता है। बीएलओ को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अभिहित अधिकारी, कर्मचारियों, स्वयंसेवक एवं आईटी सक्षम अधिकारियों द्वारा सहयोग दिया गया। कार्य समय सीमा में पूर्ण करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया तथा मतदाता दिवस पर 12 बीएलओ को इंसेंटिव के साथ सम्मानित किया जाएगा। बार-बार प्रशिक्षण, शंका समाधान सत्र एवं वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा 98 प्रतिशत से अधिक मैपिंग सुनिश्चित की गई। एसआईआर से संबंधित पहलुओं एवं प्रक्रिया की जानकारी साझा की गई ताकि प्रक्रिया को समझने व फॉर्म भरने में आसानी हो। कमजोर नेटवर्क क्षेत्रों में सामूहिक डिजिटाइजेशन किया गया। सभी नगरीय निकायों के वार्डों में नगर निगम एवं नगर पालिका के सहयोग से फार्म डिजिटाइज करने हेतु विशेष शिविर आयोजित किए गए। नए मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोडऩे एवं मतदाता सूची में पंजीयन करने हेतु राज्य के सभी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जो युवा 1 जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 साल के हो गए हैं या 1 अक्टूबर 2026 तक हो जाएंगे, उन्हें फॉर्म-6 में घोषणा पत्र के साथ आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सभी योग्य युवा वोटरों के नाम निर्वाचक नामावली में जोडऩे के लिए पूरे राज्य में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जिन मतदाताओं को मृत, स्थायी रूप से पलायन कर चुके, लापता बताया गया था, या जिनके फॉर्म नहीं मिले थे, उनकी बूथ-लेवल लिस्ट राजनीतिक पार्टियों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों के साथ सत्यापन के लिए साझा की गई। समस्त मतदान केंद्रों की मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपलब्ध अथवा जिनके प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए, ऐसे मतदाताओं की बूथवार सूची राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त किए गए बीएलए को सत्यापन हेतु साझा की गई। पूरा चुनाव तंत्र, वॉलंटियर्स के सहयोग से, वोटरों, खासकर सीनियर सिटीजन, पीडब्ल्यूडी वोटरों और कमजोर समूहों की मदद कर रहा है। वॉलंटियर्स मतदाताओं पर बोझ कम करने के लिए सरकारी विभागों के साथ समन्वय को आसान बनाया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग एवं कमजोर वर्गों को विशेष सहायता प्रदान करने के लिए जिले के मतदान केन्द्रों में वॉलेन्टियर्स नियोजित किए गए। जिला तथा तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क आईटी डेस्क स्थापित किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आमजन के लिए आवश्यक समस्त जानकारी प्रेसनोट, मतदाता जागरूकता से संबंधित वीडियो के जरिए समय-समय पर दी गई। मीडिया एवं सोशल मीडिया पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का व्यक्तिगत रूप से समाधान किया गया। एसआईआर क्रार्यक्रम अनुसार प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची 23 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित की गई। मतदाता सूची की बूथवार मुद्रित व डिजिटल प्रतियां राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई गई एवं सीईओ छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in पर प्रदर्शित की गई। दावा एवं आपति अवधि 23 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी 2026 के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम जोडऩे तथा अपात्र नाम हटाने हेतु आवेदन किया जा सकता है। एसआईआर दिशा-निर्देशों के अनुसार ईआरओ व एईआरओ द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना एवं स्पष्ट आदेश के बिना कोई भी नाम सूची से नहीं हटाया जाएगा । ईआरओ व एईआरओ के आदेश से कोई भी पीडि़त मतदाता लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 24 के अंतर्गत प्रथम अपील जिला मजिस्ट्रेट एवं द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष कर सकता है। भारत निर्वाचन आयोग पारदर्शी, सहभागी एवं समावेशी पुनरीक्षण प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्ध है। यह सुनिश्चित किया किया जा रहा है कि मतदाता सूची में कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए और कोई भी अपात्र नाम रह न जाए।
जिले के सभी विधानसभावार डिजिटाइज्ड किए गए फार्म की संख्या 780205 है। विधानसभावार मतदान केन्द्रों की संख्या 1006, मतदाता की संख्या 835910, ईएफएस डिजिटाइज्ड फार्म की संख्या 780205, मृत मतदाता संख्या 15502, स्थानांतरित व अनुपस्थित मतदाता की संख्या 37188, एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नाम 3015 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 270, मतदाता की संख्या 214976, ईएफएस डिजिटाइज्ड फार्म की संख्या 201528, मृत मतदाता संख्या 3949, स्थानांतरित व अनुपस्थित मतदाता की संख्या 8651, एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नाम 848 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 223, मतदाता की संख्या 217958, ईएफएस डिजिटाइज्ड फार्म की संख्या 197387, मृत मतदाता संख्या 4365, स्थानांतरित व अनुपस्थित मतदाता की संख्या 15659, एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नाम 547 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 252, मतदाता की संख्या 207376, ईएफएस डिजिटाइज्ड फार्म की संख्या 196898, मृत मतदाता संख्या 3255, स्थानांतरित व अनुपस्थित मतदाता की संख्या 6324, एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नाम 899 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 261, मतदाता की संख्या 195600, ईएफएस डिजिटाइज्ड फार्म की संख्या 184392, मृत मतदाता संख्या 3933, स्थानांतरित व अनुपस्थित मतदाता की संख्या 6554, एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नाम 721 है।
जिले के सभी विधानसभा के मतदान केन्द्रों में 1671 बीएलए नियुक्त किए गए थे। जिनमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा 840 एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा 831 बीएलए नियुक्त किया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत कुल 346 बीएलए नियुक्त किया गया। जिनमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा 173 एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा 173 बीएलए नियुक्त किया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत कुल 446 बीएलए नियुक्त किया गया। जिनमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा 223 एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा 233 बीएलए नियुक्त किया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत कुल 501 बीएलए नियुक्त किया गया। जिनमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा 252 एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा 249 बीएलए नियुक्त किया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत कुल 378 बीएलए नियुक्त किया गया। जिनमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा 192 एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा 186 बीएलए नियुक्त किया गया।
विधानसभावार प्रारंभिक प्रकाशन अनुसार मतदान केन्द्रों की संख्या 1075 एवं मतदाताओं की संख्या 780205 है। जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 390728, महिला मतदाता की संख्या 389472 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 5 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 293 एवं मतदाताओं की संख्या 201528 है। जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 102105, महिला मतदाता की संख्या 99421 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 243 एवं मतदाताओं की संख्या 197387 है। जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 97249, महिला मतदाता की संख्या 100136 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 272 एवं मतदाताओं की संख्या 196898 है। जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 99345, महिला मतदाता की संख्या 97552 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 1 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 267 एवं मतदाताओं की संख्या 184392 है। जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 92029, महिला मतदाता की संख्या 92363 है।
जिला राजनांदगांव अनुसार मतदान केन्द्रों की संख्या 899 एवं मतदाताओं की संख्या 665261 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 332852, महिला मतदाताओं की संख्या 332404 एवं अन्य मतदाता की संख्या 5 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 187 एवं मतदाताओं की संख्या 133084 है। जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 67184, महिला मतदाता की संख्या 65898 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 243 एवं मतदाताओं की संख्या 197387 है। जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 97249, महिला मतदाता की संख्या 100136 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 272 एवं मतदाताओं की संख्या 196898 है। जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 99345, महिला मतदाता की संख्या 97552 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 1 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 197 एवं मतदाताओं की संख्या 137892 है। जिसमें पुरूष मतदाता की संख्या 69074, महिला मतदाता की संख्या 68818 है।





