छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कलेक्टर ने हाई रिस्क वाली गर्भवती माता से फोन से बात कर स्वास्थ्य की ली जानकारी…

समय पर दवाई तथा पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा


राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छुरिया विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र महाराजपुर में ग्राम रामपुर निवासी हाई रिस्क वाली गर्भवती माता हेमकुमारी से फोन से बात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। कलेक्टर ने उन्हें समय पर दवाईयां लेने तथा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर उनके तबियत के संबंध में जानकारी ली जाएगी।

हेमकुमारी ने बताया कि पहला बच्चा आपरेशन से हुआ था। उन्होंने दूसरा बच्चा जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज पेंड्री में ही कराने जानकारी दी। जिससे शिशु और माता दोनों स्वास्थ्य रहें। जिले के सभी हाई रिस्क वाली गर्भवती माता को प्रत्येक सप्ताह जिले से फोन कॉल कर स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। इसके साथ ही आगामी 15 दिवस में जिनका प्रसव होने वाला है।

उनके घर प्रतिदिन मितानिन जाकर स्वास्थ्य की जानकारी ले रही है, ताकि जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को रोका जा सके। उल्लेखनीय है कि जिले में 1315 हाई रिस्क गर्भवती महिलाएं है। हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सतत निगरानी के लिए उन्हें फोन कर जानकारी ली जा रही है। सुरक्षित प्रसव के लिए पौष्टिक आहार, दवाईयां, सावधानी एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button