DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़

CG : संभाग स्तरीय महिला नगर सैनिकों का बुनियादी प्रशिक्षण सम्पन्न, 434 महिला सैनिकों ने ली कर्तव्य की शपथ

अम्बिकापुर, नगर सेना परिसर अम्बिकापुर में आज संभाग स्तरीय चयनित महिला नगर सैनिकों के बुनियादी प्रशिक्षण समापन एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता राजेश पाण्डेय, संभागीय सेनानी, नगर सेना अम्बिकापुर ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत परेड कमांडर कुमारी रोशनी तिग्गा के नेतृत्व में आकर्षक परेड के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। तत्पश्चात सभी नवप्रशिक्षित महिला नगर सैनिकों को कर्तव्य, अनुशासन और सेवा की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर कुल 434 महिला नगर सैनिकों को बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इनमें जिला अम्बिकापुर की 110, सूरजपुर की 51, कोरिया की 80, जशपुर की 99 और बलरामपुर की 94 महिला सैनिक शामिल रहीं। प्रशिक्षण 34 कार्यदिवसों तक नगर सेना परिसर अम्बिकापुर, विज्ञान महाविद्यालय केशवपुर एवं सामुदायिक केन्द्र मुक्तिपारा में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान महिला सैनिकों को फुट ड्रिल, आर्म्स ड्रिल, कानून व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, बलवा नियंत्रण, फायरिंग अभ्यास एवं महिला छात्रावास सुरक्षा जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिला सूरजपुर के पहाड़गांव फायरिंग रेंज में 15 से 20 अक्टूबर तक रेंज अभ्यास कराया गया, जिसमें सभी महिला सैनिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला सैनिकों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया, पुरस्कृतों में परेड कमांडर म.सै.क्र.150 रोशनी तिग्गा, परेड टू-आई-सी म.सै.क्र.449 अल्फा, आल राउंड बेस्ट के रूप में म.सै.क्र.471 हेमवंती (जशपुर), म.सै.क्र.438 प्रीति सिंह (सूरजपुर), म.सै.क्र.496 अश्वनी पूरी (बलरामपुर), म.सै.क्र.169 यशोदा राजवाड़े (कोरिया) तथा म.सै.क्र.137 लक्ष्मी सिंह,अम्बिकापुर को सम्मानित किया गया। वहीं बेस्ट मार्क्समैन के रूप में चंद्रकांता देवी (जशपुर), वसुम (सूरजपुर), रीतु पुरी (बलरामपुर), शिवानी (कोरिया) और अमीषा रानी धनकी (अम्बिकापुर) को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह, अम्बिकापुर एसडीएम फागेश सिन्हा, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, आत्मानंद विद्यालय केशवपुर प्राचार्य संतोष साहू, वरिष्ठ जिला सेनानी व्ही.के. लकड़ा, जिला सेनानी अम्बिकापुर एस.के. कठुतिया एवं जिला सेनानी बैकुंठपुर संजय गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता उपनिरीक्षक अम्बिकापुर एवं महेश मिश्रा हवलदार कोरिया ने किया। समापन अवसर पर एस.के. कठुतिया, जिला सेनानी अम्बिकापुर ने सभी अतिथियों और प्रशिक्षुओं का आभार व्यक्त किया।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.