Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : कर्मवीर रत्न से सम्मानित हुईं व्याख्याता रेशमी…

राजनांदगांव | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा की व्याख्याता रेशमी साहू रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान कर्मवीर रत्न से सम्मानित हुईं। यह समारोह अकादमी के संस्थापक राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित संजय कुमार मैथिल, अध्यक्ष राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित मीना भारद्वाज एवं समस्त प्रदेश पदाधिकारी के सौजन्य से हुआ।

उक्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब रहे। अध्यक्षता अध्यक्ष छत्तीसगढ़ फिल्म बोर्ड विकास निगम मोना सेन ने की। रेशमी साहू को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक कार्य, सामाजिक सेवा, साहित्य सृजन, पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा तथा संगठन के प्रति समर्पित योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Exit mobile version