
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : लखोली के सेठी नगर इलाके में पेयजल आपूर्ति कमजोर, बढ़ी परेशानी…
राजनांदगांव | लखोली के सेठी नगर इलाके में पेयजल आपूर्ति कमजोर है। नलों से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं आ रहा है। जिसकी वजह से क्षेत्र में रहने वाले लोग परेशान हैं। लंबे समय से यहां पानी की समस्या बनी हुई है।
ठंड के सीजन में भी लोग परेशान थे, ऐसे में गर्मी में आपूर्ति को लेकर समस्या और बढ़ने वाली है। इसमें सुधार की जरूरत है। ताकि गर्मी के दौरान क्षेत्र में पेयजल संकट गंभीर रुप न ले।




