मानपुर . मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में दो सफल सिजेरियन डिलीवरी की गईं।
उपलब्धि से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को अब 100 किलोमीटर दूर राजनांदगांव जाने की आवश्यकता नहीं होगी। मानपुर की शशि परतेती एवं गिधाली की राजेश्वरी सलामे का सफल ऑपरेशन किया गया। दोनों जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने मदद की।

