छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: वंदना भदौरिया का निधन

राजनांदगांव। रिद्धि सिद्धि कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय श्रीमती वंदना भदौरिया का गुरुवार सुबह लगभग 3 बजे हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। वह छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा राजनांदगांव की सक्रिय सदस्य थीं और समाज को एकजुट करने में उन्होंने महिला विंग के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आज दोपहर 2 बजे लखोली मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार

श्रीमती भदौरिया, छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोल्डी भदौरिया की पत्नी थीं। उनके निधन से परिवार और समाज में गहरा शोक है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे लखोली स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi