
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 15 फरवरी को नगर निगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे…
राजनांदगांव | महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 15 फरवरी को नगर निगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध व विक्रय कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है। उक्त दिवस पर मांस विक्रय करते पाए जाने पर मांस जब्त करने, 5000 रुपए जुर्माना वसूलने की कार्रवाई होगी।






