छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ममता नगर से मोतीपुर तक निगम ने हटाया कब्जा, जाम से राहत मिलेगी…

राजनांदगांव , नगर निगम की टीम ने ममता नगर से मोतीपुर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई नवरात्रि पर्व को देखते हुए ​की गई है। ताकि पदयात्री मार्ग में जाम की स्थिति न बनें।

नवरात्रि में डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्री इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। ममता नगर से मोतीपुर तक सड़क पर कई हिस्से में अतिक्रमण किया गया था। बताया गया कि यहां ठेले – खोमचों से लेकर शेड, सीढ़ी और चबुतरा तक बना लिया गया था। जिसे सोमवार को निगम के अमले ने पहुंचकर जेसीबी से ढहा दिया है। इसके अलावा ममता नगर से मोतीपुर तक चलित ठेला लगाने वालों को किनारे के निर्धारित हिस्से में ही विक्रय करने की समझाइश दी।

इसके अलावा दुकानो में बने अतिरिक्त चबुतरा, दीवार, टीन शेड जेसीबी के हटाया गया। अभियान के दौरान कुछ लोगो ने स्वयं भी अतिक्रमण हटाया। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इसके लिए सभी सावधान रहें।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.