
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : मोहल्ले में आतंक मचा रहे असामाजिक तत्वों को किया गिरफ्तार…
राजनांदगांव . बसंतपुर पुलिस ने मोहल्ले में हो-हुल्लड़ और शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को थाना बसंतपुर में पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मोहल्ले में हंगामा करने वाले आरोपी राहुल निषाद (27 वर्ष) को गिरतार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी राहुल निषाद निवासी जमातपारा का निवासी है।
इसके अलावा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो गिरतारी वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। इन वारंटियों में राहुल देवांगन (22 वर्ष) निवासी मोहारा और नैनदास साहू (43 वर्ष) निवासी बैगापारा लखोल शामिल हैं। दोनों वारंटियों को भी गिरतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और जेल वारंट प्राप्त होने के बाद इन्हें जिला जेल दाखिल किया गया।


