Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : मुक्तिधाम में सहायक शिक्षक व्दारा स्वच्छता अभियान चलाया…

मानपुर | मानपुर नगर के मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान के तहत शिक्षक चेतन दास सार्वा, नरेंद्र कुमार मानिकपुर सहायक शिक्षक की पहल पर पहली बार साफ सफाई की गई। इस स्वच्छता अभियान में मुक्तिधाम के आसपास गंदा, पानी व कपड़ों व घास-फूस के कारण गंदगी फैली थी। नगर में प्रवेश करते ही आते-जाते समय लोगों को मुक्तिधाम के आसपास गंदगी दिखाई देती थी जो कि स्वच्छता अभियान पर प्रश्न चिन्ह लगा रहता था।

जिसकी साफ-सफाई की गई। शिक्षक चेतन दास, नरेंद्र कुमार ने कहा कि अब से हर महीने की एक तारीख को शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों के द्वारा नगर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। ग्रामीणों के द्वारा मुक्तिधाम की साफ-सफाई स्वच्छता अभियान कार्य की प्रशंसा की जा रही है।

Exit mobile version