
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : म्युनिसिपल स्कूल मैदान में लगी घास गायब, संवारने कोई पहल नहीं किए…
राजनांदगांव | म्युनिसिपल स्कूल मैदान में करीब 1 फीट काली मिट्टी का पटाव कर घास लगाई गई थी। घास की सुरक्षा करने यहां बाउंड्रीवाल, पोल, फेंसिंग में करीब 32 लाख रुपए खर्च किए गए थे।
शुरू में इसका मेंटनेंस किया गया लेकिन बाद में मेंटनेंस नहीं होने के कारण यहां से घास पूरी तरह से गायब हो गई। जीई रोड की तरफ दोनों मेन गेट, पार्किंग की तरफ के दोनों गेट और गांधी सभागृह की तरफ लगे पोल और फेसिंग खराब हो चुकी है। यहां मरम्मत कराने की जरूरत है।



