
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : नगर के व्यापारी ने घर में लोहे की चेन से फांसी लगाई…
डोंगरगांव| नगर के एक व्यापारी ने अपने ही घर में लोहे की चेन की सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार युवा व्यापारी 39 वर्षीय प्रशांत जैन (स्वप्निल) पिता स्व. पदम लाल जैन ने 4 मार्च को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में नागरिक उनके घर के बाहर पहुंच गए।
मित्रों के अनुसार वे कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका नागपुर में इलाज चल रहा था। होली के चलते बाजार पूर्व निर्धारित रूप से बंद था, लेकिन नगर में चल रहे होली उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को घटना के बाद तत्काल समाप्त कर दिया गया।






