
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : नहीं की जा रही पेट्रोलिंग, संदिग्धों की आवाजाही…
राजनांदगांव | नेहरु नगर इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं हो रही है। यहां संदिग्धों की आवाजाही देर रात तक बनी रहती है। पूर्व में कई मकानों में चोरी का प्रयास भी हुआ है। रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी लगा रहता है। पुलिस को इस हिस्से में पेट्रोलिंग बढ़ाने और संदिग्ध रुप से घूमने वालों को खदेड़ने की जरूरत है। रात में पूरे हिस्से में असुरक्षा की स्थिति रहती है।





