Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : निगम ने गौरव पथ का स्वागत द्वार हटाया अब यहां दूसरा गेट बनेगा…

राजनांदगांव | नगर निगम ने गौरव पथ का स्वागत द्वार हटा दिया है। दोपहर बाद इसकी वजह से गौरव पथ को ब्लॉक किया गया था। निगम के अनुसार यह कमजोर हो गया था, ऊपरी हिस्से के एंगल जंग खा चुके थे, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ था।

आने वाले समय में यहां दूसरा गेट बनाया जाएगा। इसे क्रेन के माध्यम से नीचे लाया गया। गौरव पथ में लगे केबल भी इसकी वजह से उखड़ गए।

Exit mobile version