छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ओवरब्रिज की रोड खराब, लाइटें बंद हादसे की आशंका, सौंपा गया ज्ञापन…

राजनांदगांव : चिखली ओवरब्रिज की सड़क, बीच में बना डिवाइडर और दोनों तरफ बना चबूतरा वाहनों की ठोकर से क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां लाइटें बंद होने और संकेतक नहीं होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते है। ओवरब्रिज के नीचे स्टेशन पारा की रेलवे क्रासिंग में अंडरब्रिज निर्माण के चलते ओवरब्रिज पर ट्रैफिक का दबाव बना रहता है।

आए दिन यहां जाम लगने की समस्या बनी रहती है। समस्या के समाधान की मांग पर कांग्रेसियों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव किया। उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा है। शहर में लोक निर्माण विभाग की कई सड़कों का यही हाल है। लखोली-कन्‍हारपुरी मार्ग का यही हाल है।

ब्लाक अध्‍यक्ष चेतन भानुशाली और लक्ष्मण साहू ने लोगों की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया चिखली ओवरब्रिज की हालत खराब है। डिवाईडर बनने से रोड सकरी हो गई, डिवाईडर क्षतिग्रस्त होकर मटेरियल बिखरा पड़ा है। लाइटें बंद पड़ी है, संकेतक नहीं लगे, इस रास्ते में चलना दूभर हो गया है। इस दौरान मामराज अग्रवाल, अशोक पंजवानी, पार्षद राजा तिवारी, पिंकू खान कादिर कुरैशी, जय जायसवाल, वीरेंद्र चंद्राकर, लोक यादव, नीलेश ठावरे मौजूद रहे।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.