
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : ओवरब्रिज पर ट्रक से गिर कर बिखरी गिट्टी…
राजनांदगांव | चिखली ओवरब्रिज पर फिर चलते वाहन से गिट्टी गिरी है। गिट्टी उसी रास्तें में फैली हुई है। चिखली से ओवरब्रिज की तरफ आने के दौरान बिखरी गिट्टी के कारण वाहन अनियंत्रित होते है। हादसों की आशंका बनी रहती है। वाहन के टायरों में कट लगता है। टायर से टकरा कर दूसरी तरफ उछलने से दूसरों को चोट लगने का खतरा है। दोनों किनारे में धूल की परत जमा हो गई। इसकी सफाई कराने की जरूरत है।



