छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पदयात्रियों की सेवा के साथ बांटेंगे कपड़े के 5000 थैले…

राजनांदगांव , माता की अराधना का पर्व नवरात्र का आरंभ 19 मार्च से होने जा रहा है। इस बार भी बागेश्वर धाम मंदिर परिसर में मां बम्लेश्वरी देवी संयुक्त सेवा पंडाल में पदयात्रियों की सेवाओं के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए एक आवश्यक बैठक विशेषकर मातृ शक्तियों की बागेश्वर धाम में हुई जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई।

उक्त जानकारी देते हुए पदयात्री सेवा पंडाल के पंकज गुप्ता, भावेश अग्रवाल, सौरभ खंडेलवाल, सूरज गुप्ता, राजेश शर्मा, संदेश जैन, विजय गुप्ता, हरीश गांधी, योगेश साहू, सौरभ गुप्ता ने बताया कि बैठक संतोष पटाक, राकेश ठाकुर, जनकबाई गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। मां बम्लेश्वरी जाने वाले पदयात्रियों की सेवा व माता नवदुर्गा की अराधना दोनों ही बागेश्वर धाम में स्थापित माता के नवरात्र दरबार में की जाएगी।

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संस्था के सहयोग से प्लास्टिक से प्रकृति बचाओ अभियान के तहत कपड़े के 5 हजार थैलों का वितरण भी पदयात्रियों को किया जाएगा। प्रतिदिन मां नवदुर्गा की महाआरती संध्या साढ़े 7 बजे होगी। सेवा पंडाल में पर्यावरण जल संरक्षण संदेश के साथ नगर के सेवाभावी चिकित्सकों का भी मेडिकल कैम्प निशुल्क जांच के लिए लगाया जाएगा। मंगल पाठ, सेवा जस भजन आदि भी संध्या महाआरती के पूर्व होंगे।

सदस्यों ने रुपरेखा को अंतिम रूप दिया गया सेवा कार्यों व माता की आराधना के धार्मिक आयोजन के लिए सेवा कार्यक्रम की रुपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। मां बम्लेश्वरी देवी संयुक्त पदयात्री सेवा पंडाल के समस्त सेवकों, सेविकाओं व पदाधिकारियों द्वारा, संस्कारधानी के समस्त धर्म प्रेमी नागरिकों से सेवा पंडाल की पदयात्री सेवा में तन-मन-धन से सहयोग करने तथा माता की आराधना के पुण्यार्थ आयोजनों मे शामिल होकर पुण्य धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी मंदिर के सेवक अजय गुप्ता, यशोदा गुप्ता द्वारा दी गई।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.