Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक हूई

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

राजनांदगांव . छत्तीसगढ़ पेंशनर्स एसोसिएशन, तहसील डोंगरगांव की मासिक बैठक पेंशनर्स एसोसिएशन भवन, डोंगरगांव में होगी। बैठक में भारतीय स्टेट बैंक शाखा डोंगरगांव द्वारा पेंशनर्स को ऑफलाइन जीवित प्रमाण पत्र भरने में सहयोग दिया जाएगा।

जिन पेंशनर्स ने प्रमाण पत्र नहीं भरा है, उन्हें आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पीपीओ नंबर, पैन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। बैठक में पेंशनर्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे और कार्यक्रम की सफलता के लिए सदस्यों से अधिक संया में भाग लेने की अपील की गई है।

Exit mobile version