Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : पेपर लीक, माशिमं की प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा : मनीष साहू…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

अंबागढ़ चौकी , छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की लापरवाही के चलते प्रदेश के लाखों छात्रों को पुनः हिंदी का पर्चा देना होगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 14 मार्च को हिंदी पेपर आयोजित किया गया। 15 व 16 मार्च को हिंदी के बी सेट के लीक होने कि खराब समाचार पत्रों में प्रकाशन की गई जो चिंताजनक थी।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के पूर्व प्रदेश सचिव व जिला अध्यक्ष मनीष साहू ने कहा कि 12 वीं हिंदी पेपर लीक होना प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है। प्रदेश भर के लाखों छात्र-छात्राएं जो नीट, जेईई, पीएटी, पीईटी व अन्य पेपर कि तैयारी करने कोटा, दिल्ली, राजस्थान व अन्य शहर गए हुए हैं उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

साथ ही सभी को पुनः 10 अप्रैल को आयोजित पेपर दिलाने आना होगा। एनएसयूआई ने हिंदी पेपर लीक मामला बहुत प्रमुखता से उठाया था। जिसके जिम्मेदारों पर अभी तक कोई कार्यवाही न होना चिंता जनक हैं। यह छग सरकार के कुशासन को व्यक्त करता है।

Exit mobile version