छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : प्रेस क्लब का मतदान 15 मार्च को होगा आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया…

राजनांदगांव , प्रेस क्लब भवन राजनांदगांव में मंगलवार को संस्था के संरक्षक सुशील कोठारी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रेस क्लब राजनांदगांव की प्रबंध कार्यकारिणी समिति के 3 वर्षीय आगामी कार्यकाल के निर्वाचन के संबंध में विचार विमर्श किया गया।

इस अवसर पर संरक्षक सुशील कोठारी, सीएल जैन सोना, जितेंद्र मिश्रा, अशोक पांडे, पुरुषोत्तम तिवारी, अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, श्याम खंडेलवाल, कमलेश स्वर्णकार, दीपांकर खोबरागड़े, अजय सोनी एवं अन्य सदस्यों ने भी संबोधित किया। कुछ सदस्यों ने अपने सुझाव भी रखे। तत्पश्चात नियमानुसार आय व्यय का लेखा-जोखा रखा गया। आडिट रिपोर्ट की जानकारी दी गई। क्लब की आगामी 3 वर्षीय कार्यकाल के लिए अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।

इसके लिए चुनाव प्रभारी वरिष्ठ अधिवक्ता उमाशंकर भारद्वाज और अधिवक्ता मनोज चौधरी को नियुक्त किया गया। इस बैठक में अपील समिति का भी गठन कर दिया गया है। अपील समिति में प्रमुख रूप से संस्था के संरक्षक सीएल जैन सोना, पुरुषोत्तम तिवारी और जितेंद्र मिश्रा शामिल किए गए हैं। उसके बाद मतदाता सूची का प्रकाशन दोपहर 2 बजे कर दिया गया। बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया।

अंतिम उम्मीदवारों की सूची 14 मार्च को वितरण 12 मार्च को नामांकन पत्रों का वितरण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। नामांकन पत्रों को 12 से 13 मार्च को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक जमा किया जाएगा। नाम वापसी 13 मार्च को शाम 5 बजे तक लिया जा सकेगा। अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन और सिंबल का वितरण 14 मार्च को किया जाएगा। 15 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रेस क्लब में मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी तत्पश्चात मतगणना की जाएगी और परिणाम की घोषणा होगी।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.