
राजनांदगांव : प्रकाश पर्व पर शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाब
- लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी द्वारा भव्य स्वागत
राजनांदगांव। प्रकाश पर्व गुरुनानक जयंती के शुभ अवसर पर सोमवार को निकाली गई भव्य शोभायात्रा का लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी की ओर से खालसा होटल लॉज पुराना बस स्टैंड के समीप आत्मीय स्वागत किया गया। यह आयोजन लायंस क्लब के संरक्षक एवं समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया के निवास के निकट संपन्न हुआ, जहाँ श्रद्धा और सौहार्द का अनोखा संगम देखने को मिला।
गुरु नानक देव जी के उपदेशों और उनके आदर्शों से प्रेरित यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए धर्म, एकता और मानवता का संदेश देती रही। सिख समाज के श्रद्धालुओं के साथ नगरवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से ला. अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, जोन चेयरपर्सन ला. शारदा तिवारी, ला. बलदेव सिंग भाटिया, ला. अशोक चौधरी, ला. प्रकाश सांखला, ला. गिरीश श्रीवास्तव, रीजनल चेयरपर्सन ला. राजकुमार शर्मा, ला. कमल किशोर साहू, ला. चंद्रिका प्रसाद सिन्हा, ला. तरणदीप सिंह अरोड़ा, ला. नथमल कोटारिया, ला. दुष्यंत दास, ला. सुशील छाबड़ा, ला. रणदीप सिंह भाटिया तथा ला. सुदामा मोटलानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में भाईचारा, सेवा और एकता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
शोभायात्रा में भक्ति संगीत, झांकियों और सेवा भावना का अद्भुत समन्वय देखने को मिला, जिससे पूरा माहौल गुरु नानक देव जी के जयघोषों से गूंज उठा।
इसे भी पढ़े : रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं बाइक चलाकर युवाओं को दिया सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश



