Site icon Kadwaghut

राजनांदगांव : प्रतिबंधित पॉलिथिन के उपयोग पर जुर्माना…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

राजनांदगांव | नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर क्षेत्र एवं मुख्य मार्ग के आसपास की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीएमओ पालिका परिषद डोंगरगढ़, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान 12 दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करते हुए पाया गया। दुकानदारों के विरूद्ध न्यूनतम जुर्माने की कार्रवाई करते हुए कुल 2500 रुपए अर्थदण्ड वसूला गया। 10 किलोग्राम पॉलीथिन जप्त की गई। दुकानदारों को दुकान पर पॉलीथिन का उपयोग, बिक्री एवं भंडारण नहीं करने कहा।

Exit mobile version