छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पुलिस ने तीन युवकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की…

राजनांदगांव . छुरिया पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

मिली जानकारी अनुसार ग्राम दीवानटोला में पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद बढ़ गया था, जिसे लेकर शुक्रवार को भी जयप्रकाश रात्रे (21), हुसैन कुमार बांधे (20) और नितेश कुमार टोडर (20) के बीच फिर से झगड़ा हुआ।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को शांति भंग की आशंका में गिरतार किया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट छुरिया के समक्ष पेश किया गया।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.