Site icon Kadwaghut

राजनांदगांव : पुन: लापरवाही पर अनुबंध निरस्त…

राजनांदगांव , प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बसंतपुर रोड से बांकल तक करीब 2.45 किमी लंबी सड़क के निर्माण में लापरवाही सामने आई है। मामले में इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जारी किया गया। इसमें डामर बिछाने के बाद वहां रहने वाले लोगों ने आक्रोश जताया। पैर की हल्की सी रगड़ से डामर उखड़ने लगी थी। काफी विवाद होने के बाद विभागीय अमला वहां पहुंचा। जांच की तो पता चला कि ठेकेदार के द्वारा ओवरहीट डामर का उपयोग किया गया था। जो अनुपयुक्त था। इस पर ठेकेदार लेखराम साहू को नोटिस जारी किया गया है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आरडीसी रोड से बांकल लंबाई 2.45 किलो मीटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। विभाग ने बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों की मजबूती और दीर्घकालिक गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्राथमिक उद्देश्य है। अधीक्षण अभियंता दुर्ग संभाग बीएस पटेल द्वारा सड़क का निरीक्षण किया गया, जिसमें पूर्व में बिछाए गए ओवरहीट मटेरियल एवं उसके स्थान पर किए गए सुधार कार्य की समीक्षा की गई। इस दौरान ईई ने बताया कि डामरीकरण के दौरान ठेकेदार लेखराम साहू के प्लांट में अचानक तकनीकी खराबी आने से डामर मिश्रण ओवरहीट हो गया, जो उपयोग के लिए अनुपयुक्त था। निरीक्षण के उपरांत ऐसे मटेरियल को तत्काल हटाकर पुन: इसे बनाया गया।

पुन: प्लांट में आई खराबी के कारण बिछाए गए अनुपयुक्त मटेरियल को भी ग्रेडर के माध्यम से हटवाकर अगले ही दिन उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराया गया। तकनीकी अधिकारियों की उपस्थिति में प्रभावित हिस्सों का पुनर्निर्माण किया गया। कार्य में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ठेकेदार को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

भविष्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिनों से निर्माण के दौरान यहां बवाल मचना शुरू हुआ तब जाकर अफसर जागे। इस संबंध में ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। सड़क का निर्माण पूरा कर दिया गया है। अगर पुन: इस तरह की लापरवाही बरती गई तो ठेकेदार का अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा। फिलहाल सुधार कर दिया गया है।

Exit mobile version