छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: छेरछेरा त्यौहार पर पुलिस की कार्यवाही, शांति भंग करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, बीएनएसएस की धाराओं में न्यायालय पेश

राजनांदगांव, 3 जनवरी 2026।
छेरछेरा त्यौहार के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चिखली पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में की गई।

अभियान के तहत आम जनता से प्राप्त शिकायतों के आधार पर अलग-अलग टीमों का गठन कर पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान वाद-विवाद कर शांति भंग करने की आशंका पाए जाने पर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: 4 जनवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन, कलश यात्रा के साथ होगा भव्य आयोजन

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. सूरज राम मंडावी (28 वर्ष), निवासी शंकरपुर वार्ड नं. 10, ओपी चिखली
  2. कुनाल यादव (19 वर्ष), निवासी शांतिनगर वार्ड नं. 12, ओपी चिखली
  3. भूपेन्द्र साहू (26 वर्ष), निवासी लखोली वार्ड नं. 35, थाना कोतवाली

यह भी पढे़ : Rajnandgaon Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से राहगीर गंभीर घायल- आर.के. नगर चौक पर सड़क पार करते समय हादसा, चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अवैध गांजा व शराब बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, गुंडा-बदमाशों एवं अन्य असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियानात्मक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि विनोद कुमार वर्मा, म.प्र.आर. वंदना पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम सहित चौकी चिखली स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: आपसी विवाद में युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी, लोहे के पाइप और ईंट से हमला, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi