छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : संगठन, सरकार व चुनावी रणनीति पर भाजपा पदाधिकारियों ने किया मंथन…

राजनांदगांव , पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की संभागीय कार्यशाला शनिवार को राजनांदगांव में आयोजित हुई। राजनांदगांव विधानसभा के ग्राम ठेकवा स्थित सचिता लॉन में आयोजित इस कार्यशाला में दुर्ग संभाग के 8 जिले के लगभग डेढ़ सौ अपेक्षित पदाधिकारी शामिल हुए। चार सत्र में आयोजित

इस कार्यशाला में संगठन, सरकार और चुनावी रणनीति पर मंथन करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विकास, विचारधारा, नमो एप, सोशल मीडिया और एआई आधारित सरल एप के जरिये कार्यकर्ता तंत्र को तकनीकी रूप से सशक्त कर राष्ट्र के समक्ष उभरती चुनौतियों से निपटने की व्यापक रणनीति तैयार की गई।

प्रथम यानी उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सत्र अध्यक्ष यशवंत जैन ने कहा कि प्रशिक्षण सतत प्रक्रिया है, जिससे कार्यकर्ताओं का बौद्धिक और वैचारिक विकास होता है। प्रथम सत्र की अध्यक्षता डॉ.अवधेश जैन प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण विभाग भाजपा ने की। जैन ने पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण महाअभियान की रुपरेखा, उद्देश्य और कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी।

वर्कशॉप में बूथ प्रबंधन पर सांसद संतोष पांडे ने संभाग के वक्ताओं को प्रशिक्षण दिया। समापन सत्र में नंदन जैन प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ने शिरकत की। यह सत्र जिज्ञासा और समाधान विषय पर आधारित रहा। कार्यशाला का शुभारंभ मां भारती के सामने दीप प्रज्ज्वलन और डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यशाला की प्रस्तावना जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर विशेष जोर देती है।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही राष्ट्र निर्माण का आधार है। प्रशिक्षण, अनुशासन और समर्पण के साथ हम सब मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ एवं सशक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महामंत्री सौरभ कोठारी ने किया। कोठारी ने बताया कि ट्रेनिंग क्लास दीनदयाल महा प्रशिक्षण अभियान का हिस्सा है, जिसमें इस ट्रेंनिग सत्र में ट्रेंड हुए नेता और ट्रेनर आगे जिलों में जाकर मंडल स्तर बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देंगे। अन्य जानकारी भी दी जाएगी।

सोशल मीडिया का पाठ भी पढ़ाया गया बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं के लिए तकनीक की क्लास भी लगा रही है। पूरी दनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सोशल मीडिया के दखल के साथ बदले कल्चर में कार्यकर्ता किस तरह से जानकारी से अपडेट रहें, सत्ता में रहने के बावजूद कार्यकर्ता का संवाद क्या होना चाहिए विस्तार से बताया।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.