
राजनांदगांव : सेवा ही संगठन’ के संदेश को सार्थक करते उठाया झाड़ू…
राजनांदगांव . विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर हीरा मोती वार्ड (क्रमांक 39) में शुक्रवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘सेवा ही संगठन’ के भाव को जीवंत करते हुए किया गया। अभियान के तहत वार्ड की गलियों, सार्वजनिक स्थलों, नालियों की सफाई की गई और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
स्वच्छता ही सेवा है के संदेश के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर पार्षद रवि सिन्हा ने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने अपने जीवन में हमेशा समाजसेवा और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा है। यह स्वच्छता अभियान उनके विचारों को आगे बढ़ाने की एक छोटी सी पहल है। अभियान में प्रमुख रूप से पारुल जैन, संजय चौरसिया, रितेश देवांगन, हिमांशु सोनवानी, राकेश ओटी, स्वच्छता दीदीगण, वार्ड कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने यह संकल्प लिया कि अपने वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।






