
राजनांदगांव : शासकीय प्राथमिक शाला सनडोंगरी में वार्षिक उत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया…
मुढ़ीपार , वनांचल क्षेत्र शासकीय प्राथमिक शाला सनडोंगरी में वार्षिक उत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुमानपुर सरपंच सुरेंद्र कुमार वर्मा थे। अध्यक्षता शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष सावित्री यादव ने की। विशिष्ट अतिथि बिसौहा राम यादव, शिक्षाविद कृष्णा राम वर्मा, धनेश कुमार साहू, पंच पूर्णिमा कंवर, शाला प्रबंधन विकास समिति उपाध्यक्ष मूलिया यादव, चैतराम वर्मा, जीवन यादव, जीतू कुमार यादव ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना किया।
संस्था के प्रधान पाठक लादूराम साहू ने शाला की वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा अतिथियों की स्वागत गीत, छत्तीसगढ़ी गीत आकर्षक नृत्य गीत के साथ अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभागी रहे छात्र-छात्राओं को उनके उत्साहवर्धन के लिए शाला परिवार के द्वारा शील्ड देकर उनकी प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत योजना न्यौता भोजन कराने वालों का सम्मान किए।




