
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया…
राजनांदगांव . यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप एवं टीम द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन क्रमांक एमएच 01 एई 1704 में लगे काला शीशा (ब्लैक फिल्म) पर मोटरयान अधिनियम की धारा 100 के तहत कार्रवाई करते हुए 2000 रुपए जुर्माना वसूला गया। यातायात पुलिस ने बताया कि ऐसे वाहनों पर कार्रवाई पूर्व में भी की जा चुकी है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



