
राजनांदगांव : स्पेशल क्लासेस में बोर्ड के बच्चों पर फोकस नीट और जेईई परीक्षा के लिए प्रोत्साहन भी…
राजनांदगांव , अप्रेल में लगने वाली स्पेशल क्लासेस में 9वीं से 10वीं और 11वीं से 12वीं बोर्ड में आने वाले बच्चों पर फोकस किया जाएगा। अभी कई कक्षाओं की परीक्षा और नतीजे आना बाकी है। लेकिन लोकल परीक्षा दिलाने वाले बच्चों को बोर्ड कक्षा की तैयारी कराएंगे। अप्रैल में 10 फीसदी सिलेबस पूरा होगा। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने शिक्षा विभाग के अफसरों और प्राचार्यों की को नीट और जेईई प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने कहा है। आगामी दिनों में इसकी नि: शुल्क कोचिंग दी जाएगी।
उन्होंने 10 अप्रैल से विशेष क्लासेस प्रारंभ करने सुझाव मांगने निर्देश दिए। आधार अपडेशन कार्य पूर्ण कर, डीपी खाते बंद करने, लोकल परीक्षाओं का समय में आयोजन और मूल्यांकन करने कहा। नीट, जेईई सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारी एवं शामिल होने विद्यार्थियों से आवेदन कराने प्रोत्साहित करने कहा। टॉपर्स विद्यार्थियों की मॉनिटरिंग कर सहयोग करने, टॉपर्स के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य करने निर्देश दिए।
नीट एवं जेईई की तैयारी के लिए चयनित विद्यार्थियों के लिए आवासीय और ऑफलाइन कोचिंग की जानकारी दी। संपर्क फाउंडेशन के संपर्क टीवी एवं विनोबा एपल से नवाचार की जानकारी दी। कलेक्टर ने विनोबा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, डीईओ प्रवास सिंह बघेल, बीईओ मौजूद रहे। कलेक्टर ने 8 अप्रैल से ऑनलाइन कोचिंग क्लास प्रारंभ करने निर्देश दिए। अग्नि वीर भर्ती के अंतर्गत विद्यार्थियों का पंजीयन कराने कहा गया है।




