
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : सर्विस रोड किनारे बनी रेलिंग व्यवस्थित नहीं…
राजनांदगांव | शहर के फ्लाई ओवर के नीचे सर्विस रोड के किनारे लगी रेलिंग कई जगह से अव्यवस्थित हो गई है। कहीं सर्विस लेन की तरफ तो कहीं सर्विस फ्लाई ओवर की तरफ लटक रही है। इसे वापस जगह पर व्यवस्थित करने की जरूरत है। इससे शहर की सुंदरता खराब हो रही वहीं इसके चोरी होने की आशंका बनी रहती है। केवल इसे व्यवस्थित कर दोबारा जाम करने जरूरत है।





