
राजनांदगांव : स्व. लाल श्याम शाह की पुण्य तिथि पर हुआ सामूहिक विवाह…
राजनांदगांव , गोंडवाना समाज केन्द्र सुवरबोड़ द्वारा महान आदिवासी नेता एवं पूर्व सांसद स्व. लाल श्याम शाह की पुण्य तिथि में मोहला के मड़ियानवाड़वी में सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि विधायक इंद्रशाह मंडावी थे।
अध्यक्षता केन्द्र अध्यक्ष पुरण कुमेटी ने की। इंद्रशाह मंडावी ने नव विवाहित दंपत्तियों को बधाई देते आयोजन की सराहना की। समाज के लोगों को आने वाले पीढ़ी को शिक्षित करने तथा संगठित होकर समाज के विकास में योगदान देने को कहा। नम्रता सिंह ने आयोजन की सराहना की। समाज के लोगों को नशापान जैसी बुराइयों से दूर रहने, बचत की आदत डालने कहा। लाल लक्ष्मेन्द्र शाह ने समाज के दशा एवं दिशा के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला।
अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय संरक्षक चन्द्रेश ठाकुर ने समाज द्वारा सामूहिक विवाह की सराहना की। विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, लाल लक्ष्मेन्द्र शाह, गेंद कुंवर ठाकुर, डीआर आंचला, नरसिंह भंडारी, चन्द्रेश ठाकुर, पूर्व संभागीय सचिव नोहरू राम कोरेटी, लाल सिंह सोरी, नारायण नेताम आदि मौजूद रहे।






