
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : तुलसीपुर रोड में क्षतिग्रस्त डिवाइडर की मरम्मत नहीं, हो सकती है दुर्घटना…
राजनांदगांव | शहर के तुलसीपुर रोड में लालबाग थाने के सामने एक विशाल और गहरे गड्ढे की मरम्मत की जरूरत है। वहीं इस रोड में आगे कुछ दूरी पर यातायात विभाग की फाइबर से बनी बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त हालत में लंबे समय पड़ी है।
उक्त जगह में डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में शहर सुंदरता खराब होने के साथ हादसों की आशंका बनी रहती है। यहां से बैरिकेडिंग हो हटाने और डिवाइडर की मरम्मत की जरूरत है।





