
राजनांदगांव : वार्ड में 11 नग बैटरी और अन्य सामान चोरी , अपराध दर्ज…
राजनांदगांव . लालबाग थाना क्षेत्र के जंगलपुर स्थित अभिषेक ट्रेडर्स के वार्ड में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। 24 अक्टूबर को वार्ड के गार्ड रूम और स्टाक रूम में किसी अज्ञात चोर ने गाड़ियों की बैटरियां चोरी कर फरार हो गया है। शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अभिषेक ट्रेडर्स के सुपरवाइजर, अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे गार्ड गोवर्धन साहू ने उन्हें फोन करके सूचित किया कि स्टाक रूम के खिड़की और दीवारों में तोड़फोड़ की गई है। चोरों ने स्टाक रूम का ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की और बाद में प्री कास्ट बाउंड्री वॉल को भी तोड़ दिया।
इसके अलावा ऑफिस के पीछे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त कर 11 नग बैटरी कीमत 50 हजार 500 रुपए चोरी कर फरार हो गए हैं। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है। उन्होंने बताया अब तक दो साल में 11 नग बैटरी चोरी हो चुकी है। पहले आरोपी खड़ी गाड़ियों से बैटरी पार कर देते थे।


