छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : वार्ड तीन में सड़क डामरीकरण कार्य के पहले किया भूमिपूजन…

डोंगरगढ़ , नगर के वार्ड क्रमांक 3 में डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रमन डोंगरे व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों ने खुशी व्यक्त किया। अध्यक्ष ने कहा कि राज्य शासन के द्वारा विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए नगर पालिका प्रतिबद्ध है। इस सड़क निर्माण कार्य के पूर्ण होने से वार्ड क्रमांक 3 के नागरिकों को आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, सभापति अमित जैन, पार्षद हरीश मोटघरे, अनीश निर्मलकर, शिवांगी साखरे, रतन कोसे, राजेश कंडरा, शारदा यादव एवं देवेंद्र साखरे, विनय बंसल, सविता दरगढ़, वात्सल्य आदि मौजूद रहे।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.