
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : वार्डों में बने गार्डन को संवारने की जरूरत महसूस हो रही…
राजनांदगांव | शहर के कई वार्डों में वार्ड वासियों की मांग पर पार्षदों के प्रयासों से गार्डन बनाए गए है। लेकिन वहां नहीं झूले लगे और नहीं पौध रोपण किया गया है। शाम के बाद वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है।
ऐसे में उन गार्डन को संवारने की जरूरत है। इससे शहर की सुंदरता बनी रहेगी और वहां झूले लगने से बच्चे खेल पाएंगे। आगामी गर्मी के अवकाश में बच्चों का मनोरंजन होगा।






