Site icon Kadwaghut

राजनांदगांव : विकास कार्यों के लिए 27 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 27 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

इसके अंतर्गत ग्राम दर्री में अटल सद्भावना भवन निर्माण के लिए 15 लाख एवं शेड निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपए तथा ग्राम अरसीटोला में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सीईओ जिला पंचायत ने निर्माण एजेंसियों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

Exit mobile version