
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : येलो अलर्ट पर जिला … तेज अंधड़ के साथ बारिश के आसार, तापमान में होगी गिरावट…
राजनांदगांव | मौसम में हुए बदलाव से बारिश की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने बारिश व अंधड़ के लिहाज से जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को कई हिस्सों में तेज अंधड़ के साथ बारिश दर्ज हो सकती है। वहीं तापमान में भी 2 डिग्री तक गिरावट की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया।





