छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : 15 साल बाद हो रहा 20 दिनों से लगातार शीतलहर की स्थिति बनी…

राजनांदगांव, जिले में पिछले 20 दिनों से शीतलहर चल रही है। न्यूनतम तापमान औसत 10 डिग्री पर स्थिर है। ऐसा करीब 15 साल बाद हो रहा है। आमतौर पर दिसंबर में शीतलहर 5 से 7 दिन के रहे हैं। लेकिन 15 साल बाद 20 दिनों से लगातार शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

हालांकि ठंड की पीक अभी बाकी है। मौसम विभाग ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह में ठंड का पीक आएगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक आ सकता है। संभावना है कि 7 जनवरी से पहले ही ठंड का पीक गुजरेगा। इसके बाद ठंड में कमी आएगी। दिसंबर के बाद जनवरी भी इस साल अच्छी ठंड के साथ गुजरने वाली है। मौसम तंत्र ला नीना की वजह से ऐसी स्थिति बन रही है। कई हिस्सों में इस बार ठंड ने नया रिकार्ड दर्ज किया है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर से लगातार ठंडी हवा आ रही है। जिसके असर से राजनांदगांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि 28 दिसंबर तक मौसम स्थिर रहता है। तापमान में परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद दोबारा तापमान में गिरावट होगी।

दिन में भी उत्तर से हवा विक्षोभ भी बेअसर हुआ मौसम विभाग ने बताया कि आमतौर पर उत्तरी हवा रात के वक्त प्रबल रहती है। रात में ही उत्तर दिशा से हवा का आगमन अधिक होता है। लेकिन इस बार दिन में भी उत्तर दिशा से लगातार सर्द हवा आ रही है। जिसकी वजह से दिन में भी ठिठुरन की स्थिति बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंड में कमी आने का अनुमान था, लेकिन सर्द हवा के आगे विक्षोभ भी बेअसर साबित हुआ है। जिससे ठंड यथावत जारी है। वनांचल क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.