छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : रेत का अवैध परिवहन करने पर 3 हाईवा जब्त…

राजनांदगांव | जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण व परिवहन करने वालों पर खनिज विभाग के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम द्वारा डोंगरगांव, बरगांव, मटिया, सुरगी, सोमनी, तुमड़ीबोड़, सुकुलदैहान, डुमरडीहकला सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अवैध रूप में रेत खनिज का परिवहन करने पर 3 हाईवा को जब्त किया गया। इसके तहत ग्राम बेलगांव निवासी लेखराम साहू के स्वामित्व के हाईवा सीजी 07 सीएन 9026 से वाहन चालक रोशन साहू द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए जब्त कर थाना तुमड़ीबोड़ को सुपुर्द किया गया।

इसी तरह गठुला निवासी लोमेश देवांगन के स्वामित्व के हाईवा सीजी 08 बीएफ 4572 से वाहन चालक धनसिंग कंवर और ग्राम मुसराकला निवासी उत्तम साहू के स्वामित्व के हाईवा सीजी 08 एजेड 4197 से वाहन चालक हुमेश वर्मा के द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें