छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: 34 वर्ष की सेवा पूर्ण कर भारतीय सेना से सम्मानपूर्वक निवृत्त हुए एसएम एवं ऑनरी लेफ्टिनेंट विनोद रजक

राजनांदगांव। भारतीय सेना में 34 वर्षों तक देश सेवा करने वाले एसएम एवं ऑनरी लेफ्टिनेंट विनोद राजक सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस अवसर पर उनके सम्मान में शनिवार, 1 नवम्बर 2025 को सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया जाएगा।

विनोद रजक ने कारगिल युद्ध और ऑपरेशन सिखरु जैसे कई अहम अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लंबे समय तक राष्ट्रसेवा के बाद वे अब सुखद सेवामुक्त जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन दोपहर 12 बजे से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में स्वागत के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात स्नेहभोज का कार्यक्रम शाम 3 बजे बी.एन.सी. मिलचाल, दुर्ग मंच, राजनांदगांव में आयोजित होगा।

इस अवसर पर उनके पिता भोला रजक एवं परिजनों ने सभी शुभचिंतकों और मित्रों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button