
Rajnandgaon: 4 जुआरी गिरफ्तार, नकदी बरामद
04 लोगों पर छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेघ अधि. 2022 की धारा-3 के तहत की गई कार्यवाही
राजनांदगांव. पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग व श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहूल देव शर्मा तथा श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देशन पर दीपावली त्यौहार के मद्देनजर अवैध रूप से 52 पत्ती ताश में रुपए पैसे का दाव लगाकर जुआ खेलने वालों पर कार्यवाही कर अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत दिनांक 21.10.2025 को मुखबीर के सूचना पर थाना छुरिया प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के निर्देश पर थाना छुरिया के उप निरीक्षक ओम सिंह साहू के हमराह में छुरिया थाना स्टाप के द्वारा ग्राम हाटबंजारी के पास रोड किनारे इमली पेड़ के नीचे अवैध रूप से 52 पत्ती ताश में रुपए पैसे का दाव लगाकर जुआ खेलने वालों पर के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं 1620 रू एवं पीले रंग की प्लास्टिक बोरी जप्त कर आरोपीगण (1) रवि राजपूत पिता दीनदयाल राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम हाटबंजारी थाना छुरिया जिला राजनांदगांव हाल वार्ड नंबर 20 बीरगांव रायपुर (2) स्वरूप सिंह पिता धन्ना लाल सिन्हा उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम हाटबंजारी थाना छुरिया जिला राजनांदगांव (3) प्रेम लाल पिता सिदार सिंह केेंवट उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम भकुर्रा थाना छुरिया जिला राजनांदगांव एवं (4) हेमंत साहू पिता उमेंद्र साहू उम्र 32 निवासी ग्राम भकुर्रा थाना छुरिया जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को विधिवत् गिरफ्तारी किया जा कर अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामला जमानतीय जुर्म का होने से आरोपीगण को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।


