छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: शासकीय प्रेस के पास पी र​हा था शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव। पुलिस चौकी चिखली क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामले में चिखली पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31 जनवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे, पुलिस चौकी चिखली की टीम टाउन पेट्रोलिंग एवं अपराध पतासाजी पर निकली हुई थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शासकीय प्रेस के बगल, खैरागढ़ मेन रोड चिखली में एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम स्वपनिल हठीले, पिता आनंद हठीले, उम्र 22 वर्ष, निवासी राम नगर, कब्रिस्तान गली के पास, मोतीपुर बताया।

पुलिस को देखकर आरोपी ने शराब के डिस्पोजल गिलास व पानी पाउच को नाली में फेंक दिया। मौके पर पंचनामा तैयार किया गया, जिसमें पंचों द्वारा आरोपी के शराब सेवन की पुष्टि की गई। आरोपी का कृत्य धारा 36(च) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

चूंकि अपराध जमानतीय था, इसलिए सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर आरोपी को जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।

Read Also : राजनांदगांव में रेसिडेंशियल लाइफस्टाइल का नया अध्याय: ‘Shloka Greens’ का ग्रैंड लॉन्च आज

Related Articles

Back to top button