छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: पूर्व सांसद अशोक शर्मा के स्वर्णिम वैवाहिक वर्षगांठ पर भेंट की गई विशेष मूर्ति

राजनांदगांव। पूर्व सांसद अशोक शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी की 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में एक विशेष और भावनात्मक क्षण देखने को मिला। इस अवसर पर चौपाल ग्रुप की ओर से इंदौर में निर्मित पूर्व सांसद अशोक शर्मा एवं भाभी जी की हस्तनिर्मित आकर्षक मूर्ति भेंट की गई।

बताया गया कि यह मूर्ति अत्यंत कम वजन में, लेकिन बेहद सुंदर और जीवंत स्वरूप में तैयार की गई है, जिसे देखकर उपस्थित लोग सराहना किए बिना नहीं रह सके। पारंपरिक परिधान, भाव-भंगिमा और बारीक कलात्मकता के साथ तैयार यह मूर्ति समारोह का प्रमुख आकर्षण रही।


चौपाल ग्रुप ने आयोजन के दौरान यह विशेष मूर्ति पूर्व सांसद अशोक शर्मा को ससम्मान भेंट की। मूर्ति भेंट करने वालों में भाजपा के फाउंडर मेंबर नरेश बैद पतली, पुखराज जी काकरिया, भारत वर्मा वीरेन जैन प्रकाश सांखला हरविंदर एस मांगे प्रकाश बिंदल बालू भंसाली राजेंद्र जैन बंटू, मुकेश गोलछा, सुशील लढा सहित अनेक गणमान्य लोग एवं चौपाल ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने पूर्व सांसद अशोक शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी को स्वर्णिम वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं आत्मीयता के साथ सम्पन्न हुआ।

Read Also : राजनांदगांव: मानव मंदिर चौक पर एंबुलेंस फंसी, आयोजन की अनुमति पर उठे सवाल

Related Articles

Back to top button