Site icon Kadwaghut

Rajnandgaon: आधा दर्जन लोकल ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

बोरतालाब–दर्रेकसा लाइन में मेंटेनेंस कार्य जारी

राजनांदगांव। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा अधिसूचना विकास मद के अंतर्गत बोरतालाब–दर्रेकसा खंड पर
रेलखंड में समपार फाटक क्रमांक 481 पर पुशिंग व गर्डर लॉन्चिंग सहित मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते आधा दर्जन से अधिक लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिससे दैनिक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य के कारण रायपुर–डोंगरगढ़, गोंदिया–रायपुर, दुर्ग–गोंदिया, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया सहित विभिन्न MEMU ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ MEMU (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च)

गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया MEMU (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च)

गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया–रायपुर MEMU (14, 15 फरवरी व 14, 15 मार्च)

गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया MEMU (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च)

गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया MEMU (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च)

गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया MEMU (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च)

गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया MEMU (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च)

गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी MEMU (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च)

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य यात्री सुरक्षा और भविष्य में सुचारू परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

हालांकि, अचानक ट्रेनों के रद्द होने से कामकाजी लोग, छात्र-छात्राएं और दैनिक यात्री सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। यात्रियों ने रेलवे से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

Read also : राजनांदगांव: फर्नीचर मार्ट में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Exit mobile version