Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon: आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी, टीवी, गैस चूल्हा, सिलेंडर समेत कई सामान पार

डोंगरगढ़। वार्ड क्रमांक 13 विनोबा भावे नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-13 में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि 31 अक्टूबर 2025 को केंद्र बंद कर शाम 3:30 बजे घर चली गई थी।

अगले दिन सुबह जब वह केंद्र पहुंची तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो कई सामान गायब थे।

चोरी हुए सामानों में टीवी, गैस चूल्हा, सिलेंडर, कुकर, स्टील थाली-कटोरी, वजन मशीन, कड़ाही, परात और तवा सहित कुल करीब ₹13,000 मूल्य का सामान शामिल है।

घटना की जानकारी सहायिका कार्यकर्ता ने थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version