Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon : आवारा कुत्तों के आतंक से जनता परेशान हुए, कुत्तो की जनसंख्या बढ़ी…

अंबागढ़ चौकी, आवारा कुत्तों ने चिल्हाटी वासियों की मुश्किल बढ़ा दी है। कुत्तों के आतंक से लोगों को परेशानी हो रही है। झुंड में कुत्ते लड़ते हुए घरों और दुकानों में घुस जा रहे हैं। ग्रामीणों के अलावा दुकानदार भी परेशान हैं। झुंड में चौक-चौराहों में घूमते हैं और लोगों को दौड़ाते हैं। बच्चे डरे सहमे स्कूल जाते हैं।

पालकों को अपने बच्चों की चिंता बनी रहती है। यहां कुत्तों की संख्या बढ़ रही है जिससे आवारा कुत्तों के आतंक का समस्या बढ़ गया है। आवारा कुत्ते सार्वजनिक स्थानों में गंदगी फैला रहे हैं जिससे बीमारी फैलने का डर है। आवारा कुत्ते आक्रमक हो गए हैं लोगों को काटने दौड़ा रहे हैं। पालतू पशुओं और मुर्गियों को भी दौड़ा रहे हैं। कुत्तों की संख्या बढ़ने से उनका आतंक भी बढ़ता जा रहा है। लोगों को डर है कि ये लोगों को काट सकते हैं। जिससे रैबीज फैलने का डर बना रहता है। चिल्हाटी में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को देखकर आक्रमक हो जाते हैं। इससे लोगों को डर सताने लगा है कहीं हमला कर काट न दें।

Exit mobile version