Site icon Kadwaghut

Rajnandgaon: राम दरबार के पास हादसा, 4 घायल, कार क्षतिग्रस्त

राजनांदगाव. जी रोड राम दरबार के पास आज सुबह लगभग 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रायपुर पासिंग की एक अर्टिगा कार (CG 04 PK 8536) तेज रफ्तार में ट्रक (RJ 09 GC 2812) से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि अर्टिगा कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कार में कुल 6 लोग सवार थे। टक्कर में कार चालक और बगल की सीट पर बैठे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बाकी 4 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत अटल बिहारी वाजपेई अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाने की कार्रवाई की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा राम दरबार सिग्नल के पास हुआ। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : *राजनांदगांव के नवागांव में खूनी खेल… एक की हत्या, एक घायल…* गुस्साए लोगों ने *कार में लगाई आग…* पूरे इलाके में तनाव, *भारी पुलिस बल तैनात!*


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है

Exit mobile version