
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : गांजा की अवैध बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार…
राजनांदगांव | डोंगरगढ़ पुलिस ने गांजा की अवैध बिक्री कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए हैं।
पुलिस ने बताया कि ग्राम भानपुरी में रहने वाला आरोपी रमा शंकर वर्मा अपने खेत में बने मकान में अवैध रुप से गांजा रखकर बिक्री कर रहा था। जिसकी सूचना के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। जहां से गांजा सहित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

